34 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

पंजाब पेपर लीक पर भी बनाएंगे बड़ा प्लान: अभिजीत दिपके

Must read

 

नई दिल्ली। 36 दिन तक चले छात्र आंदोलन की समाप्ति के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने साफ संकेत दिए हैं कि संगठन जल्द ही अपनी अगली रणनीति का ऐलान करेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन छात्रों से जुड़े मुद्दों पर लड़ाई जारी रहेगी और जल्द ही आगे की रूपरेखा सार्वजनिक की जाएगी।

मीडिया से बातचीत में अभिजीत दिपके ने कहा, “हम जल्द ही आगे की स्ट्रैटेजी बताएंगे। आंदोलन कल ही खत्म हुआ है, इसलिए हमें थोड़ा समय दें।” उन्होंने बताया कि संगठन अब आगामी चरण की तैयारी में जुट गया है और जल्द ही नए कार्यक्रमों की घोषणा करेगा।

पंजाब में सामने आए कथित पेपर लीक मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में दिपके ने कहा कि सीजेपी इस मुद्दे पर भी गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा, “हम उस पर भी बात करेंगे। अभी उसके लिए प्लानिंग चल रही है।” इससे साफ है कि संगठन अब अन्य राज्यों में परीक्षा प्रणाली और पेपर लीक के मामलों को भी अपने अभियान का हिस्सा बनाने की तैयारी कर रहा है।
सरकार के साथ हुई बातचीत पर दिपके ने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज किए गए मुकदमों को लेकर वार्ता जारी है। उन्होंने दोहराया कि किसी भी छात्र के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं होना चाहिए और सरकार से सभी मामलों को वापस लेने की मांग की गई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article