34 C
Lucknow
Sunday, July 26, 2026

10 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद

Must read

 

कन्नौज। कन्नौज पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी गैंगस्टर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तसलीम के रूप में हुई है, जो सदर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है और उसके खिलाफ गैंगस्टर समेत कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था।
गुरसहायगंज कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तसलीम क्षेत्र के रामाश्रम रोड के पास मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और फरार व इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article