– ₹10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
आजमगढ़। भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लालगंज तहसील में तैनात लेखपाल संतलाल गौतम को ₹10 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, लेखपाल ने एक किसान से भूमि पैमाइश करने के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया और बाजार स्थित एक चाय की दुकान पर किसान से ₹10 हजार लेते समय लेखपाल को मौके पर ही दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
इस कार्रवाई के बाद लालगंज तहसील में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन टीम ने लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी कार्य के बदले रिश्वत मांगता है तो उसकी शिकायत करें, ताकि भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।


