नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा और कर्तव्य भावना के साथ स्वीकार करते हैं।
प्रह्लाद जोशी ने कहा, “मैं कर्तव्य के साथ इस जिम्मेदारी को स्वीकार करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास जताया। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अपनी पूरी क्षमता और समर्पण के साथ काम करूंगा।”
उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। विशेष रूप से शिक्षा क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनसे देश ने नई शिक्षा प्रणाली के माध्यम से उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।
केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि सरकार के विकास और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए वह नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।


