32.7 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

छात्र एकता की जीत पर सपाईयों ने मनाया जश्न, बांटी मिठाई

Must read

– शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर छात्र, छात्राओं ने जताया हर्ष
गुरसहायगंज, कन्नौज। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद गुरसहायगंज पावर हाउस परिसर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने छात्र एकता की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
शनिवार को समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा ने कहा कि यह देशभर के छात्र-छात्राओं की एकजुटता, संघर्ष और लोकतांत्रिक आवाज़ की जीत है। उन्होंने कहा कि जब युवा अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर आवाज़ उठाते हैं, तो उनकी मांगों को अनदेखा नहीं किया जा सकता। उन्होंने छात्र एकता का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी छात्र हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में शिक्षक सभा के जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक, अभिषेक यादव, गोल्डी गुप्ता, विपिन यादव, राकेश बाबू कुशवाहा, संजेश यादव, रंजीत यादव, प्रशांत यादव, अंकित यादव, अर्नब गुप्ता, इरशाद खान, सागर सेजबार, इकबाल आलम, परवेज आलम, शकील अहमद, नितिन, आकाश, विकास, अखंड राज वर्मा, कृष्ण श्रीवास्तव, मोहम्मद अल्तमश, अरशद, आकाश शर्मा, हिमांशु शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और छात्र हितों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article