34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने कराया समझौता

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद हो गया था। जिसमें महिला ने पति के खिलाफ़ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुला कर समझौता करा दिया।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग के ग्राम रौतामई निवासी जीनिया पुत्री समोद ने गाली गलौज व मारपीट के संबंध में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति प्रभारी चंद्र प्रकाश तिवारी व महिला कांस्टेबल शशि वाला को शनिवार को प्रार्थना पत्र दिया था। जिस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को मिशन शक्ति केंद्र बुलाकर समझाया। इसी प्रकार जीनिया पत्नी रोहित कुमार निवासी वरना बुजुर्ग थाना जहानगंज फर्रुखाबाद ने पति को लेकर गाली गलौज व मारपीट व जान से मारने के संबंध में प्रार्थना दिया था। प्रार्थना पत्र के आधार पर विपक्षी रोहित कुमार पुत्र मनोज कुमार निवासी वरना बुजुर्ग थाना जहानगंज आदि को बुलाकर समझाया गया तथा दोनों पक्षों ने आपस में समझौता किया। दोनों पक्षों की काउंसलिंग करा कर संतुष्टि कर कोतवाली से भेजा गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article