कमालगंज: कमालगंज थाना इलाके में शनिवार को सड़क हादसा हो गया। दौलतपुर गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर में एक युवक बुरी तरह जख्मी हो गया।
शनिवार को दो बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे थे, तभी दौलतपुर के पास दोनों में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही एक बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटें आईं।घायल की पहचान विनीत पुत्र मंगल के रूप में हुई है। हादसे में विनीत के एक हाथ में गंभीर फ्रैक्चर हो गया है, साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है।
घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस टीम ने घायल को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कमालगंज में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों के मुताबिक उसका उपचार चल रहा है।
वहीं टक्कर के बाद दूसरी बाइक का चालक वाहन सहित मौके से भाग निकला। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के चलते अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं।
दो बाइकों की भिड़ंत, एक युवक का हाथ टूटा


