34.6 C
Lucknow
Saturday, July 25, 2026

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला

Must read

 

ढाका। बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा जातीय संसद (जतिया संसद) के स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद को सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इस्तीफे की वजह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बताया है।
राष्ट्रपति शहाबुद्दीन ने कहा कि खराब स्वास्थ्य के कारण वह संवैधानिक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने की स्थिति में नहीं हैं। उनके इस्तीफे के बाद संविधान के प्रावधानों के अनुसार स्पीकर हाफिज उद्दीन अहमद कार्यवाहक राष्ट्रपति का दायित्व संभालेंगे, जब तक नए राष्ट्रपति का चुनाव नहीं हो जाता।
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि हाल के महीनों में राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की थी। इस खबर के सार्वजनिक होने के बाद सरकार के भीतर नाराजगी बढ़ने और उन पर राजनीतिक दबाव बढ़ने की चर्चा भी रही। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मोहम्मद शहाबुद्दीन अप्रैल 2023 में बांग्लादेश के राष्ट्रपति बने थे। उनका कार्यकाल वर्ष 2028 तक निर्धारित था, लेकिन स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने समय से पहले पद छोड़ दिया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article