32.9 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी का निधन, आजमगढ़ में ली अंतिम सांस

Must read

 

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से पांच बार विधायक रहे आलम बदी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने गुरुवार को आजमगढ़ स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से समाजवादी पार्टी और क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, आलम बदी पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी, जिसके बाद वह अपने आवास पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। गुरुवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया।
आलम बदी को आजमगढ़ की राजनीति का प्रभावशाली चेहरा माना जाता था। उन्होंने निजामाबाद विधानसभा क्षेत्र का पांच बार प्रतिनिधित्व किया और लंबे समय तक समाजवादी पार्टी की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन की खबर मिलते ही पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने आलम बदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे प्रदेश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। उनके अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article