32.9 C
Lucknow
Thursday, July 23, 2026

नीट पेपर लीक पर पीएम मोदी का बड़ा ऐलान, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने की घोषणा

Must read

 

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों के प्रदर्शन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली बार सार्वजनिक प्रतिक्रिया देते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पेपर लीक जैसे मामलों में दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा, “देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के सभी मामलों में दोषियों को जल्द से जल्द कठोर दंड देने के लिए, केस के त्वरित निस्तारण हेतु फास्ट ट्रैक कोर्ट्स का गठन किया जाएगा। इस संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं। विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए सरकार लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रही है। युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”
प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है जब नीट पेपर लीक को लेकर देश के कई हिस्सों में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारी परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही तय करने की मांग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद अब सरकार की ओर से फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है, ताकि पेपर लीक से जुड़े मामलों का शीघ्र निस्तारण हो सके और दोषियों को जल्द सजा मिल सके। सरकार का मानना है कि इससे परीक्षा प्रणाली में छात्रों का विश्वास मजबूत होगा और भविष्य में ऐसे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article