29 C
Lucknow
Sunday, August 30, 2026

अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को दबोचा

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। क्षेत्र में गस्त कर रही पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की। जहां अवैध कच्ची शराब के साथ युवक को दबोच लिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी समधन प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को वह हमराह सिपाहियों के साथ गस्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर इंदुईयागंज पुल पर छापेमारी करते हुए ग्राम गुटैययाखेड़ा निवासी विमलेश पुत्र ब्रजराज को अवैध कच्ची शराब के साथ धर दबोच लिया। पुलिस ने युवक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article