37.8 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

राजेपुर पुलिस का साइबर ठगों पर बड़ा प्रहार, 24 घंटे के भीतर खुलासा; मोबाइल, सिम और ठगी की रकम के साथ आरोपी गिरफ्तार

Must read

 

एसपी आरती सिंह के निर्देशन में सर्विलांस टीम और थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह की संयुक्त कार्रवाई, साइबर अपराधियों में मचा हड़कंप

अमृतपुर फर्रुखाबाद

जनपद में साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत राजेपुर थाना पुलिस और सर्विलांस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर ठगी के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से साइबर ठगी में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन, तीन सक्रिय सिम कार्ड तथा ठगी से अर्जित 3,155 रुपये की नकदी बरामद की है। पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराधियों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना राजपुर क्षेत्र के
कमालुद्दीनपुर के अनुज चौहान (32 वर्ष) पुत्र यशपाल सिंह रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि आरोपी साइबर ठगी की वारदात में प्रयुक्त मोबाइल और सिम कार्ड का इस्तेमाल कर लोगों को अपना शिकार बना रहा था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।आरोपी के विरुद्ध थाना राजेपुर में मु0अ0सं0 121/2026 के तहत धारा 318(4), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-डी में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह भी पता लगा रही है कि उसके तार किसी बड़े साइबर गिरोह से जुड़े हैं या नहीं तथा उसने अन्य कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।इस कार्रवाई का श्रेय पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के निर्देशन में चल रहे साइबर अपराध विरोधी अभियान, थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह के नेतृत्व और सर्विलांस टीम की सतर्कता व तकनीकी जांच को दिया जा रहा है। पुलिस टीम ने सटीक सूचना और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले का पर्दाफाश किया।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी और बैंकिंग फ्रॉड जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते, ओटीपी या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article