35.4 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

पत्नी के छोड़कर जाने से टूटे पिता ने दो बच्चों की हत्या, फिर खुद भी दी जान

Must read

तूतुकुड़ी: तमिलनाडु के तूतुकुड़ी (Thoothukudi) जिले के पुदुकोट्टाई क्षेत्र स्थित सवेरियारपुरम गांव से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 40 वर्षीय मैरी माइकल ने कथित तौर पर पहले अपने दो बच्चों की करंट लगाकर हत्या (Murder) कर दी और फिर उसी तरीके से आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, मृतक मैरी माइकल पहले ट्रक चालक के रूप में काम करता था। उसके दो बच्चे—14 वर्षीय मैरी निरोशा और 12 वर्षीय मैरी केनिस्टन—एक निजी स्कूल में पढ़ते थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले माइकल की पत्नी उसे और बच्चों को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ रहने चली गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहने लगा था। उसने ट्रक चलाना लगभग छोड़ दिया था और बीच-बीच में पेंटिंग का काम कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात माइकल बाजार से बच्चों के लिए खाना लेकर आया। खाना खिलाने के बाद उसने दोनों बच्चों को सुला दिया। आरोप है कि बच्चों के सो जाने के बाद उसने उनके शरीर पर बिजली के तार बांधकर उन्हें सीधे पावर सप्लाई से जोड़ दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने खुद भी उसी तार के जरिए आत्महत्या कर ली।

माइकल के 75 वर्षीय पिता एंथनी मुथु भी उसी घर में रहते थे और घटना वाली रात कमरे के बाहर सो रहे थे। शनिवार दोपहर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने और अंदर से कोई हलचल न होने पर उन्हें शक हुआ। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो कमरे के अंदर तीनों के शव खाट पर बिजली के तारों से लिपटे मिले। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए तूतुकुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं से घटना की पड़ताल कर रही है।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article