37.5 C
Lucknow
Sunday, July 12, 2026

केजीएमयू के दीक्षांत समारोह के चलते आज इलेक्टिव ऑपरेशन रहेंगे प्रभावित

Must read

– केवल इमरजेंसी सर्जरी जारी

लखनऊ। राजधानी स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में आज आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के चलते अस्पताल की नियमित सर्जिकल सेवाओं में अस्थायी बदलाव किया गया है। अस्पताल प्रशासन ने निर्देश जारी करते हुए बताया है कि पूरे दिन इलेक्टिव (पूर्व निर्धारित) ऑपरेशन स्थगित रहेंगे, जबकि केवल इमरजेंसी सर्जरी की सेवाएं सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, दीक्षांत समारोह के कारण ऑपरेशन थिएटर की नियमित कार्यप्रणाली में बदलाव किया गया है। ऐसे में जिन मरीजों के ऑपरेशन पहले से निर्धारित थे, उन्हें नई तिथि का इंतजार करना होगा। समारोह समाप्त होने के बाद सभी स्थगित इलेक्टिव सर्जरी पुनर्निर्धारित कर कराई जाएंगी।

जानकारी के मुताबिक, केजीएमयू में प्रतिदिन 100 से अधिक इलेक्टिव सर्जरी की जाती हैं। आज इन सभी निर्धारित ऑपरेशनों को स्थगित कर दिया गया है, ताकि दीक्षांत समारोह का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न कराया जा सके और आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा सकें।
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और उनके परिजनों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि केवल आपातकालीन सर्जरी ही आज की जाएंगी। समारोह समाप्त होने के बाद ऑपरेशन थिएटर की नियमित सेवाएं फिर से सामान्य कर दी जाएंगी और स्थगित ऑपरेशनों के लिए नई तिथियां निर्धारित की जाएंगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article