32.5 C
Lucknow
Saturday, July 11, 2026

बाजा बजाने को लेकर विवाद, मां, बेटों को पीटा

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। बाजा बजाने को लेकर चार लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे मारपीट व मोबाइल फोन तोड़ दिया और घायल कर दिया। युवक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरसहायगंज कोतवाली चौकी क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम गुटैया खेड़ा निवासिनी बड़ी बिटिया पत्नी यूनुस ने बताया कि बीती 06 जुलाई की शाम केरीब 08 बजे उसका लड़का आमिर, उस्मान व इसरार पुत्रगण निसार बाजा बजा रहे थे। तभी वहां मौजूद तीन लोगों ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट के दौरान महिला की नाक का सोने का फूल कहीं गिर गया। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन युवकों के विरुद्ध जांच शुरू कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article