गुरसहायगंज, कन्नौज। जबरन निर्माण कार्य रोकने का विरोध करने पर युवक ने गाली गलौज की और मारपीट पर आमादा हो गया। पीड़िता ने युवक के विरुद्ध कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र दिया है।
गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के चौकी इन्दिरा नगर के ग्राम बरगावां निवासिनी कमला देवी पत्नी श्री चन्द्र ने कोतवाली में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 11 जुलाई को गांव के दो लोग बिना किसी वजह के उनके निर्माण कार्य में लगातार बाधा डाल रहे हैं। जब विरोध किया तो युवक लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
युवकों पर निर्माण कार्य रोकने का आरोप


