नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव नगला विनायक निवासी सुनील दुवे पुत्र रामनरायन दुवे उम्र लगभग 40 वर्ष शुक्रवार शाम खाना खाकर कमरे में जमीन पर लेट गए। उसी कमरे में जमीन पर भुट्टे पड़े हुए थे। रात किसी समय सुनील को किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया। सुबह लगभग पांच बजे जब सुनील की तवियत विगड़ने लगी टैब परिजनों ने सुनील को देखा तो उसकी अंगुली में कीड़े के काटने जैसा जख्म दिखाई दिया। जिसपर परिजन आनन फानन में पास के ही एक गांव में ले गए। जहां कोई राहत न मिलने पर परिजन सुनील को फर्रुखाबाद लोहिया ले गए। जहां सुनील की हालत विगड़ने पर चिकित्सकों ने सैफई के लिये रैफर कर दिया। सैफई ले जाते समय सुनील की मौत हो गयी। परिजन सुनील के शव को घर ले आये। शव घर पहुचते ही पिता रामनरायन, पत्नी पिंकी शव पर चीत्कार करने लगे। मृतक के एक भाई अखिलेश व पुत्री मेघा 15 वर्ष, सौम्या 12 वर्ष व 8 वर्षीय पुत्र आदित्य व 6 माह की पुत्री है।
अज्ञात जहरीले कीड़े के काटने से 40 वर्षीय युवक की मौत


