नई दिल्ली: वियतनाम (Vietnam) में भारतीय पर्यटकों (Indian tourists) को लेकर जा रही नाव पलट गई, ये हादसा (accident) फु क्वोक द्वीप के पास हुआ है। भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि की है और डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। बोट पर कुल 36 लोग सवार थे, हादसे में 15 भारतीयों की मौत हो गई। 21 लोगों बचा लिया गया है और लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है।
हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलट गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। वियतनाम से बहुत ही दुखद खबर आ रही है कि भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास ले जा रही नाव के पलट जाने से अब तक 15 भारतीयों की मौत हो गई। बोट पर कुल 36 लोग थे जिनमें 21 को सही सलामत बचा लिया गया है।
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने इसकी जानकारी दी, हादसे के बाद बचाव अभियान जारी है और वियतनाम में मौजूद भारतीय दूतावास स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। डूबे हुए लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
दूतावास ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुखद घटना में शनिवार को वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है।” भारतीय मिशन ने कहा कि वे किसी भी तरह की मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं।
दूतावास ने कहा कि उसने प्रभावित परिवारों की मदद करने और घटना के बारे में जानकारी देने के लिए हो ची मिन्ह सिटी और हनोई में कंट्रोल रूम बनाए हैं। पहले कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414।.
स्थानीय प्रशासन ने नाव पलटते ही तुरंत अपना ऑपरेशन शुरू कर दिया था, ताकि पानी में डूबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके। फिलहाल रेस्क्यू टीमें मुस्तैदी से काम में लगी हुई हैं।


