32.9 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

कई थानो मे आठ मुकदमे दर्ज, मारपीट, फायरिंग, सड़क हादसा और अवैध शराब के मामलों में कार्रवाई

Must read

फर्रुखाबाद। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को मारपीट, फायरिंग, सड़क दुर्घटना, अवैध शराब और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न मामलों में पुलिस ने 8 मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। कई मामलों में न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज की गई है।

शमसाबाद में दो मुकदमे दर्ज

थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम इमादपुर थमरई निवासी कामिनी की तहरीर पर मोहसिन सहित चार नामजद और 7-8 अज्ञात लोगों के खिलाफ गाली-गलौज, लाठी-डंडों से मारपीट तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

दूसरे मामले में कस्बा शमसाबाद निवासी समीर की तहरीर पर अनिल सहित चार नामजद एवं पांच अज्ञात लोगों के विरुद्ध लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने तथा जान से मारने की नीयत से मारपीट करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया।

नवाबगंज में दो अलग-अलग मामले

थाना नवाबगंज में सलेमपुर त्यौरी निवासी हिमांशु की तहरीर पर उनके माता-पिता समेत दो लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया।

वहीं, अर्जुन की शिकायत पर विशाल सहित तीन लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।

अमृतपुर में अवैध शराब बरामद

थाना अमृतपुर पुलिस ने सिकंदरपुर निवासी अरुण के कब्जे से 17 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद करने का दावा किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

मोहम्मदाबाद में फायरिंग का आरोप

थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव जाजपुर गोवा निवासी तुलसीराम की तहरीर पर जगन्नाथ सहित 14 लोगों के खिलाफ एकराय होकर गाली-गलौज करने और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

कमालगंज में सड़क हादसा और मारपीट

कमालगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ तेज एवं लापरवाही से वाहन चलाकर मोटरसाइकिल में टक्कर मारने का मुकदमा दर्ज किया गया। हादसे में वादी के भाई और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक अन्य मामले में बहादुरपुर निवासी विकास की तहरीर पर सचिन सहित चार लोगों के खिलाफ लाठी-डंडों से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया।

कादरीगेट में घर में घुसकर हमला

थाना कादरीगेट क्षेत्र में रूकसाना की तहरीर पर इकबाल उर्फ पठानी सहित आठ लोगों के खिलाफ घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और ईंट-पत्थरों से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article