32.9 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

महिला से मारपीट के मामले में चार पर रिपोर्ट

Must read

गुरसहायगंज, कन्नौज। महिला के साथ परिवार के चार लोगों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली चौकी क्षेत्र की चौकी रामाश्रम के ग्राम अमरौली निवासी शांति देवी पत्नी सोनपाल ने बताया कि 08 जुलाई शाम करीब 06 बजे उसके परिवार के रामकृष्ण, लंकुश, नवाब सिंह, बितोली ने बिना किसी वजह के उसके साथ गाली-गलौज की। जिसका विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article