32.9 C
Lucknow
Friday, July 10, 2026

लोडर की टक्कर से पिता पुत्र की मौत

Must read

कंपिल: लोडर की टक्कर से पिता पुत्र की मौत हो गई। जबकि पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया। मौत की खबर पर स्वजन बिलखने लगे।

जनपद एटा के थाना जैथरा के गांव कुंवरपुर निवासी 35 बर्षीय सुनील जाटव अपने 12 वर्षीय पुत्र सुनील व 10 वर्षीय पुत्री सौम्या के साथ पत्नी पिंकी को बुलाने के लिए बाइक से जनपद बदायूं के गांव अटैना जा रहे थे। कंपिल अटैना मार्ग पर पुल के निकट पीछे से आ रहे अनियंत्रित लोडर ने टक्कर मार दी। जिससे तीनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। जिससे पिता पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।

राहगीरों ने लोडर का पीछा किया लेकिन चालक लोडर लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने मामले की सूचना थाना पुलिस व मृतक के स्वजनों को दी। मौके पर पहुंचे स्वजन शव देखकर बिलखने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पीएम हेतु भेज दिया। घायल सौम्या को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। प्राथमिक उपचार के बाद सौम्या को भी लोहिया रेफर किया गया।

थाना प्रभारी नितिन चौधरी ने बताया शव पीएम के लिए भेज दिए गए हैं। घायल किशोरी को इलाज के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article