27 C
Lucknow
Tuesday, September 1, 2026

तेज रफ्तार डंपर को बचाने में पुलिया तोड़ खाई में गिरा ट्रक

Must read

 

कमालगंज (फर्रुखाबाद)। कमालगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लखनऊ से फर्रुखाबाद सामान लेकर आ रहा एक ट्रक सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया तोड़ते हुए खाई में जा गिरा। गनीमत रही कि हादसे में चालक सुरक्षित बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार एटा जनपद के अलीगंज निवासी ट्रक चालक मनोज कुमार शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे लखनऊ से फर्रुखाबाद की ओर माल लेकर जा रहे थे। ट्रक में मेडिसिन, बाइक के इंजन में इस्तेमाल होने वाला ऑयल तथा बॉडी के विभिन्न पार्ट्स लदे थे। जैसे ही ट्रक कमालगंज थाना क्षेत्र के भोजपुर बघार के निकट पहुंचा, तभी सामने से फतेहगढ़ की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक संतुलन खो बैठा। ट्रक सड़क किनारे बनी पुलिया तोड़ते हुए नीचे खाई में जा गिरा।

चालक मनोज कुमार ने बताया कि हादसा अचानक हुआ, जिससे वाहन को संभालने का मौका नहीं मिला। हालांकि वह सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई।

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और चालक की मदद की। सूचना मिलने पर कमालगंज थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को हटाने और यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article