गुरसहायगंज, कन्नौज। गांव का युवक तीन लोगों के सहयोग से किशोरी को बहला फुसला कर भगा ले गया। जबकि किशोरी अपने साथ घर में रखे जेवरात व एक लाख रुपये भी ले गई। किशोरी की मां ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र की चौकी नौरंगपुर के ग्राम निवासी महिला ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव का युवक मातादीन बीते रविवार की सुबह लगभग 06 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को बहलाफुसला कर अपने साथ भाग ले गया है। जबकि उसकी पुत्री घर में रखें सोने चांदी के जेबरात व एक लाख रुपए की नगदी अपने साथ ले गई। किशोरी को भगाने में गांव के प्रेम, देशराज व रवि ने युवक का सहयोग किया। काफी तलाश करने के बाद भी किशोरी का पता नहीं लग सका है। कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है।
चार लोगों के विरुद्ध किशोरी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज


