33.5 C
Lucknow
Thursday, July 9, 2026

दिल्ली में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, NH-24 पर जलभराव

Must read

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में भारी बारिश के बाद ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic management system) प्रभावित हो गई है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी (Delhi Traffic advisory) जारी की है, खासकर गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले यात्रियों के लिए।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नेशनल हाईवे-24 (NH-24) पर कई स्थानों पर जलभराव हो गया है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। पुलिस ने बताया कि स्थिति सामान्य करने के लिए ट्रैफिक अधिकारी और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की टीमें मौके पर मौजूद हैं और सड़क से पानी निकालने का काम युद्धस्तर पर कर रही हैं।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को NH-24 पर जलभराव और भारी जाम को देखते हुए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। पुलिस के अनुसार, वाहन चालक सेक्टर-62 (गाजियाबाद) से वसुंधरा होते हुए बुद्ध चौक पहुंचें, वहां से मोहन नगर की ओर बढ़ें और फिर सीमापुरी के रास्ते दिल्ली में प्रवेश करें।

इस मार्ग के इस्तेमाल से एनएच-24 पर लग रहे लंबे जाम से बचने में मदद मिल सकती है। भारी बारिश के कारण NH-24 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे गाजियाबाद से दिल्ली आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर करीब तीन फीट तक पानी भरने की सूचना है, जिसके चलते यातायात की रफ्तार काफी धीमी हो गई है।

राजधानी दिल्ली में हुई भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बुराड़ी इलाके में सड़क पर पानी भर जाने के कारण दिल्ली सरकार की एक बस बीच रास्ते में फंस गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। जलभराव की वजह से स्थानीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ स्थानों पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं, ताकि जलभराव और जाम वाले मार्गों से बचा जा सके।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article