32.5 C
Lucknow
Tuesday, July 7, 2026

सिंधु जल समझौते पर पाकिस्तान की धमकी, ख्वाजा आसिफ बोले- पानी रोका तो होगा युद्ध

Must read

 

इस्लामाबाद। सिंधु जल समझौते को लेकर पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ आक्रामक बयानबाजी की है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि यदि देश की जल सुरक्षा को खतरा हुआ और भारत द्वारा पानी की आपूर्ति रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए, तो पाकिस्तान सैन्य कार्रवाई से भी पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का अभिन्न हिस्सा है और इस पर किसी भी तरह का खतरा युद्ध की स्थिति पैदा कर सकता है।

एक टीवी इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने कहा कि जैसे ही पाकिस्तान को यह लगेगा कि उसकी जल सुरक्षा प्रभावित हो रही है, वह भारत के खिलाफ हर विकल्प पर विचार करेगा। उन्होंने दावा किया कि यदि भारत सिंधु जल समझौते के तहत मिलने वाले पानी को रोकने की दिशा में आगे बढ़ता है तो पाकिस्तान उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने को मजबूर होगा।

रक्षा मंत्री के इस बयान को भारत के प्रति एक और भड़काऊ बयान माना जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल समझौता लंबे समय से दोनों देशों के संबंधों का महत्वपूर्ण आधार रहा है, लेकिन हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के कारण इस मुद्दे पर भी लगातार बयानबाजी तेज होती रही है। पाकिस्तान की ओर से आए इस ताजा बयान ने एक बार फिर दोनों देशों के बीच कूटनीतिक हलकों में चर्चा बढ़ा दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article