डीएवी एडवर्डगंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मलोट की प्रिंसिपल राकेश कुमार प्रख्यात शिक्षाविद् एवं सेवानिवृत्त प्रिंसिपल डॉ. विजय गर्ग द्वारा लिखित पुस्तक “मोस्ट इन्फ्लुएंशियल इंडियन साइंटिस्ट्स ऑफ ऑल टाइम’ ‘ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए प्रिंसिपल राकेश कुमार ने कहा कि यह पुस्तक भारत के महान वैज्ञानिकों के जीवन, उनके संघर्ष, शोध तथा मानवता के लिए दिए गए अमूल्य योगदान को सरल एवं प्रेरणादायक ढंग से प्रस्तुत करती है। उन्होंने कहा कि ऐसी पुस्तकें विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, अनुसंधान की भावना तथा नवाचार के प्रति रुचि विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
डॉ. विजय गर्ग ने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य देश के युवा वर्ग को भारत के उन महान वैज्ञानिकों से परिचित कराना है, जिन्होंने अपने ज्ञान, परिश्रम और आविष्कारों से विश्व में भारत का नाम गौरवान्वित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह पुस्तक विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने और समाज व राष्ट्र के विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।
पुस्तक में भारत के अनेक महान वैज्ञानिकों के जीवन, उनकी प्रमुख खोजों, वैज्ञानिक उपलब्धियों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का विस्तृत वर्णन किया गया है। यह पुस्तक विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधार्थियों और विज्ञान में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगी।
समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने डॉ. विजय गर्ग को इस महत्वपूर्ण कृति के प्रकाशन पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल साहित्यिक एवं शैक्षिक योगदान की सराहना की।


