37.7 C
Lucknow
Sunday, July 5, 2026

पटना: गोली मारकर भाग रहे अपराधी की छत से गिरकर मौत, एक युवक घायल

Must read

पटना: राजधानी पटना (Patna) से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां आपसी विवाद के दौरान एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल (injured) हो गया। पूरा मामला राजीव नगर थाना क्षेत्र का है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची राजीव नगर थाने की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने क्राइम सीन से कुछ जरूरी साक्ष्य एकत्र किए, जो जांच में आगे चलकर काफी काम आ सकते हैं।

पुलिस ने गोली लगने से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मौके से एक हथियार भी बरामद किया है। पुलिस इस मामले को आपसी विवाद से जोड़ कर देख रही है। फिलहाल पुलिस घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि, मृतक युवक की पहचान मोतिहारी निवासी पियेश रंजन के रूप में हुई है, जो राजीव नगर में रहने वाले राजू नाम के युवक को गोली मारने के लिए आया हुआ था, जिसकी गोली लगने से राजू घायल हो गया। वहीं, पियेश रंजन की छत से गिरकर मौत हो गई। उन्होंने बताया कि, घायल राजू मसौढ़ी का रहना वाला है, जो राजीव नगर में किराए के मकान में रहता है।

उन्होंने बताया कि, राजू से पियेश रंजन का पुराना विवाद चल रहा था। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article