चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली (Chandauli) में थाना अलीनगर पुलिस (Alinagar Police Station) ने गोवध निवारण अधिनियम के एक मामले में वांछित इनामी अभियुक्त को बिहार से गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में थाना अलीनगर क्षेत्र के सिंधीताली पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक पिकअप चालक पुलिस को देखकर वाहन छोड़कर फरार हो गया था। जांच में पिकअप वाहन से छह गोवंश बरामद किए गए थे। इस मामले में थाना अलीनगर में गोवध निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था।
मुखबिर की सूचना पर स्थानीय बिहार पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए वांछित विजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना अलीनगर में गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा लंबित है।


