लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के लखनऊ आगमन पर शनिवार को खालसा चौक, आलमबाग में सिख समाज की ओर से भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व खालसा चौक के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश गुरुद्वारा कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह एडवोकेट ने किया। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरदार परविंदर सिंह एडवोकेट ने सिख समाज की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया और उनका अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं और सिख समाज के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कृषि राज्य मंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सरदार सतबीर सिंह आनंद, सरदार राजेंद्र सिंह बग्गा (लक्की), सरदार सतबीर सिंह राजू, सरदार दिलप्रीत सिंह, सरदार हरपाल सिंह जग्गी, सरदार सरबजीत सिंह, सरदार प्रीत सिंह, सरदार रणवीर सिंह भसीन, सरदार राजेंद्र सिंह राजू, सरदार भूपेंद्र सिंह पिंदा, सरदार तरनजीत सिंह, सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार लवप्रीत सिंह, सरदार रणवीर सिंह कलसी, सरदार दिलमीत सिंह, टी.पी.एस. अनेजा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती और समाज के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का सिख समाज ने किया भव्य स्वागत, सिरोपा भेंट कर किया सम्मानित


