36.6 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

सांसद सुधाकर सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, राजद नेता ने कहा- हो सकता था मेरा एनकाउंटर

Must read

मोतिहारी: बिहार के मोतिहारी (Motihari) जिले में पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाटर पार्क के लिए अधिग्रहित जमीन को लेकर विवाद गंभीर होता नजर आ रहा है। दरअसल जिला पुलिस ने इस मामले में राजद सांसद सुधाकर सिंह (MP Sudhakar Singh) समेत अन्य कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

आरोप है कि वाटर पार्क निर्माण वाले जमीन को सांसद ने खुद ट्रैक्टर चला कर खेत जोता है। इसके साथ ही राजद सांसद सुधाकर सिंह और उनके समर्थकों पर सरकारी काम में बाधा डालने और वाटर पार्क निर्माण कार्य में लगे मौजूद कर्मियों के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसे लेकर स्थिति काफी तनावपूर्ण नजर आ रही है।

वहीं, इस मामले को लेकर सुधाकर सिंह ने डीएम से मुलाकात की है, जिसके बाद उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने प्रशासन पर किसानों के जमीन की जमाबंदी तोड़ कर जबरन हड़पने का आरोप लगाया। राजद सांसद ने अधिकारियो पर गंभीर आरोप लगाते हुए यह भी कहा कि भारत तिवारी की तरह हमारा भी फर्जी एनकाउंटर किया जा सकता था।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article