38 C
Lucknow
Friday, July 3, 2026

रोडवेज बस अड्डे पर महिला के बैग से जेवर-नगदी चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

Must read

 

चोरी का माल बरामद, पूछताछ में साथियों के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूली
फर्रुखाबाद। रोडवेज बस अड्डे पर बस में सवार होने के दौरान महिला के ट्रॉली बैग से जेवरात, नकदी और महत्वपूर्ण कागजात चोरी करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी गया सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस अब उसके फरार साथियों की तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व एक महिला अपने मायके जाने के लिए रोडवेज बस अड्डे पर बस में सवार होने पहुंची थी। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उसके ट्रॉली बैग का कुंडा तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और आवश्यक कागजात चोरी कर लिए थे। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विवेचना के दौरान पुलिस ने मुखबिर की सूचना और साक्ष्यों के आधार पर विकास राजपूत उर्फ करू पुत्र गिरीश निवासी वीरपुर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी का सामान भी बरामद हुआ।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। योजना के तहत महिला को पहले बस में आगे की ओर बैठाया गया और मौका मिलते ही उसके ट्रॉली बैग का कुंडा तोड़कर उसमें रखे जेवरात, नकदी और जरूरी कागजात चोरी कर लिए गए।
पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
इस कार्रवाई में रोडवेज चौकी प्रभारी दयानंद पटेल, उपनिरीक्षक विमल कुमार तथा पुलिस टीम के अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article