33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

पिपरगांव में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ

Must read

फर्रुखाबाद। विकासखंड मोहम्मदाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरगांव में बुधवार को “स्कूल चलो अभियान” के द्वितीय चरण का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव रहीं। उन्होंने अभियान का शुभारंभ करते हुए अभिभावकों से प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन कराने तथा नियमित रूप से स्कूल भेजने की अपील की।

जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव ने कहा कि शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। सरकार की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, ग्राम प्रधान कुंतेश यादव तथा विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इस दौरान शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने और शत-प्रतिशत नामांकन का संकल्प भी दिलाया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article