33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर एक भाई ने अपने सगे भाई की लाठी-डंडों से पिटाई

Must read

नवाबगंज: नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बशन्तापुर में मंगलवार शाम एक मामूली पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ट्रैक्टर ले जाने से मना करने पर एक भाई ने अपने सगे भाई की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

जानकारी के अनुसार, बशन्तापुर निवासी आलोक कुमार का भाई मंगलवार शाम करीब छह बजे घर का ट्रैक्टर लेकर किसी रिश्तेदारी में जा रहा था। इस पर आलोक कुमार ने उसे टोकते हुए कहा कि वह ट्रैक्टर को अभी न ले जाए, बल्कि दो दिन बाद ले जाए।

बस इतनी सी बात पर भाई आगबबूला हो गया और आलोक के साथ गाली-गलौज करने लगा। जब आलोक ने इस अभद्र व्यवहार का विरोध किया, तो आरोपी भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में आलोक को चोटें आई हैं।

घटना के बाद पीड़ित आलोक कुमार ने थाने पहुंचकर अपने भाई सहित दो नामजद लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित को मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया, “मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।”

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article