33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

लखनऊ अग्निकांड मामले में कल हाईकोर्ट में होगी सुनवाई, न्यायिक निगरानी में जांच समिति गठन की मांग

Must read

 

लखनऊ। राजधानी में हुए अग्निकांड से जुड़े मामले में दायर जनहित याचिका पर 2 जुलाई को में सुनवाई होगी।

याचिका में न्यायालय की निगरानी में एक स्वतंत्र जांच समिति गठित करने की मांग की गई है, ताकि अग्निकांड के कारणों, जिम्मेदार अधिकारियों और सुरक्षा मानकों में हुई कथित लापरवाही की निष्पक्ष जांच कराई जा सके।

मामले की सुनवाई जस्टिस राजन राय और जस्टिस मंजीव शुक्ल की खंडपीठ करेगी। याचिका में राज्य सरकार सहित कई संबंधित विभागों को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिकाकर्ता ने न्यायालय से मांग की है कि पूरे मामले की पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जाए और यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित पक्षों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई के निर्देश दिए जाएं।

अब इस मामले में 2 जुलाई की सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जहां अदालत आगे की कार्रवाई को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दे सकती है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article