33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

लखनऊ में 266 करोड़ रुपये से होंगे 120 विकास कार्य, गोमती रिवर फ्रंट पर लगेगा वाटर लेजर शो

Must read

 

लखनऊ। राजधानी के समग्र विकास को गति देने के लिए अवस्थापना विकास निधि के तहत 266 करोड़ रुपये की लागत से 120 विकास कार्यों को मंजूरी दे दी गई है। मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आयोजित अवस्थापना विकास निधि की बैठक में इन प्रस्तावों पर सहमति बनी।

बैठक में शहर की आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के साथ-साथ पर्यटन, सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इनमें गोमती रिवर फ्रंट पर आधुनिक वाटर लेजर शो स्थापित करने की योजना भी शामिल है, जिससे राजधानी के पर्यटन आकर्षण को बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में अग्निशमन विभाग को संसाधनों के विस्तार और आधुनिकीकरण के लिए 68 करोड़ रुपये उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। वहीं, शहर की यातायात व्यवस्था को और सुगम बनाने के उद्देश्य से ग्रीन कॉरिडोर परियोजना पर 15 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

इसके अलावा राजधानी के 150 पार्कों में बच्चों और परिवारों के लिए आधुनिक झूले एवं अन्य सुविधाएं विकसित करने के लिए 6 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि स्वीकृत परियोजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन से लखनऊ की आधारभूत संरचना मजबूत होगी, नागरिक सुविधाओं में सुधार आएगा और शहर के सौंदर्यीकरण के साथ पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article