33.7 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

तेज रफ्तार कार का कहर, घर के बाहर सो रहे श्रमिक परिवार को रौंदा

Must read

 

लखनऊ। मोहनलालगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। देर रात एक अनियंत्रित कार घर के बाहर सो रहे एक श्रमिक परिवार पर चढ़ गई। इसके बाद कार दुकानों के बाहर लगे टीनशेड से जा टकराई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में मजदूर दंपति सहित चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी घायलों का उपचार जारी है।

पुलिस ने दुर्घटना करने वाले कार चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है।
घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article