35.8 C
Lucknow
Wednesday, July 1, 2026

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल आज उत्तर प्रदेश दौरे पर, प्रदेश मुख्यालय में होगा स्वागत

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह 1 जुलाई की शाम करीब 5 बजे कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, राजेंद्र पाल के स्वागत को लेकर प्रदेश मुख्यालय में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ बैठक होने की भी संभावना है।

लखनऊ के अलावा कानपुर और उन्नाव में भी राजेंद्र पाल के स्वागत के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके आगमन को लेकर उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में मौजूद रहने की तैयारी कर रहे हैं।
राजेंद्र पाल के इस दौरे को संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी राजनीतिक रणनीति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके दौरे के दौरान प्रदेश संगठन को लेकर कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article