फर्रुखाबाद । मंगलवार को भाजपा द्वारा जनपद की चारों विधानसभाओं में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गये। फर्रुखाबाद एवं अमृतपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुआ व कायमगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन मीना गेस्ट हाउस एवं भोजपुर विधानसभा का बूथ सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुआ।
भाजपा जिला मुख्यालय पर आयोजित सदर विधानसभा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को संबोधित किया।
प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार बूथ पर कार्यक्रम संतोषजनक नहीं पाया गया है। मन की बात कार्यक्रम को बूथ कमेटी के साथ सुनकर उसकी फोटो सरल ऐप पर अपलोड करनी है। प्रत्येक बूथ अध्यक्ष को बूथ पर सामाजिक समीकरण की जानकारी संगठन को अवगत करायेंगे।
जिला अध्यक्ष ने बताया 3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच प्रदेश नेतृत्व द्वारा बूथ अध्यक्ष को संपर्क किया जाएगा वह बूथ की संपूर्ण जानकारी प्रदेश को अवगत कराए।
किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ बी के गंगवार ने कहा 2047 के विकसित भारत के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए भाजपा का सत्ता में बना रहना जरूरी है 2027 का विधानसभा चुनाव पार्टी और संगठन के लिए महत्वपूर्ण है जिसमें बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होने वाली है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अनुराग दुबे पूर्व जिला महामंत्री डीएस राठौर आदि ने संबोधित किया एवं संचालन जिला मंत्री अभिषेक बाजपेई ने किया।
इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी मंडल अध्यक्ष वीर बहादुर पाल अजय कटियार ,संतोष राजपूत रमला राठौर नरेंद्र आर्य जिला मंत्री श्वेता दुबे अशनील दिवाकर आदि लोग मौजूद रहे।
भोजपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन जहानगंज स्थित रामाधार कोल्ड स्टोरेज में आयोजित हुआ। जिसमें विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा प्रदेश की भाजपा सरकार ने 9 वर्ष के कार्यकाल में सुशासन और विकास की सरकार दी है बूथ के कार्यकर्ताओं की ज़िम्मेदारी है।
जिला उपाध्यक्ष अभिषेक बाथम ने कहा भाजपा की सरकार ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है।
इस अवसर पर मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश राठौड़ कमालगंज मंडल अध्यक्ष राजेश राजपूत जहानगंज मंडल अध्यक्ष अनुज कटियार मोहम्मदाबाद दक्षिण मंडल अध्यक्ष शैलेश मिश्रा पूर्व जिला महामंत्री कुलदीप दुबे जिला मंत्री हिना दवे खीमसेपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पराज सिंह एवं संचालन जिला मंत्री शिव मोहन सिंह ने किया।
कायमगंज विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन कायमगंज स्थित मीना गेस्ट हाउस में आयोजित हुआ।
जिला महामंत्री अमरदीप दीक्षित ने कहा पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसकी समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत बूथ संगठन है। इस अवसर पर संचालन जिला उपाध्यक्ष संदेश राजपूत ने किया।
जिले भर में बूथ सम्मेलनों के जरिए भाजपा ने कार्यकर्ताओं को किया जागरूक


