लखनऊ। समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कमाल अख्तर ने विधानमंडल के मुख्य सचेतक (चीफ व्हिप) पद से इस्तीफा दे दिया है। कमाल अख्तर कांठ विधानसभा से विधायक हैं और उन्हें जुलाई 2024 में पार्टी का मुख्य सचेतक बनाया गया था।
सूत्रों के अनुसार, उनके इस्तीफे के बाद समाजवादी पार्टी के विधानमंडल दल में नई राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों सांसद रुचि वीरा के साथ उनके मतभेदों की चर्चा के बीच पार्टी आलाकमान ने लखनऊ में बैठक भी बुलाई थी। इसी घटनाक्रम के बाद अब उनके इस्तीफे की खबर सामने आई है।
हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर पार्टी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि पार्टी नेतृत्व ने उनका इस्तीफा स्वीकार किया है या नहीं।


