– फायर सेफ्टी शपथ पत्र के बाद मिलेगी राहत
लखनऊ। अलीगंज क्षेत्र में हुए अग्निकांड के बाद प्रशासन और विकास प्राधिकरण ने फायर सेफ्टी नियमों के अनुपालन को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। कार्रवाई के तहत अब तक करीब 150 इमारतों पर सील लगा दी गई है।
बताया जा रहा है कि सील की गई इमारतों के मालिक और संचालक सील खुलवाने के लिए के चक्कर लगा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, फायर सेफ्टी मानकों का पालन सुनिश्चित किए बिना किसी भी इमारत को राहत नहीं दी जाएगी।
प्राधिकरण की ओर से भवन स्वामियों से फायर सेफ्टी संबंधी शपथ पत्र (एफिडेविट) जमा कराया जा रहा है। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि संबंधित भवनों में अग्निशमन सुरक्षा के सभी आवश्यक इंतजाम पूरे हों।
अधिकारियों का कहना है कि जिन भवनों में फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण अनुपालन पाया जाएगा, नियमानुसार आगे की कार्रवाई करते हुए सील खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लोगों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
अग्निकांड के बाद सख्ती, 150 इमारतों पर एलडीए की सील


