38.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

निजी सचिव मनोज सिंह की माता की त्रयोदशी में पहुंचे सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर

Must read

 

फर्रुखाबाद। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने अपने निजी सचिव मनोज सिंह की पूज्य माता के निधन के उपरांत जैनापुर में आयोजित त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर अपने सहज, संवेदनशील और जनसरोकारों से जुड़े व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। व्यस्त सरकारी दायित्वों के बावजूद वे सामाजिक एवं पारिवारिक अवसरों पर लोगों के बीच पहुंचकर सुख-दुख में सहभागी बनते हैं। उनके इस आत्मीय व्यवहार की उपस्थित लोगों ने भी सराहना की।

इस अवसर पर डीसीबी अध्यक्ष कुलदीप गंगवार, अरुण कुमार सिंह, धर्मेन्द्र प्रताप सिंह राठौर, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, सचिन यादव, आलोक कुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख पल्लव सोमवंशी सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article