चेन्नई: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से AIADMK की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तमिलनाडु के पूर्व परिवहन मंत्री और करूर से विधायक एमआर विजयभास्कर (Vijayabhaskar) ने AIADMK से इस्तीफा दे दिया है। 29 जून को सुबह स्पीकर जेसीडी प्रभाकर से राज्य सचिवालय में मुलाकात की और अपना इस्तीफा सौंप दिया। पार्टी के अंदर असंतोष लगातार बढ़ता दिख रहा है।
AIADMK के विधायक एम.आर. विजयभास्कर ने पार्टी नेतृत्व, खासकर ई. पलानीस्वामी (EPS) की कार्यशैली से नाराज होकर विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। तमिलनाडु के पूर्व परिवहन मंत्री और विधायक एमआर विजयभास्कर के इस्तीफे के साथ ही चुनाव के बाद पार्टी छोड़ने वाले विधायकों की संख्या छह हो गई है, जिससे एडप्पादी पलानीस्वामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि वह विजय थलापति की पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
जानकारी के मुताबिक एम.आर. विजयभास्कर के TVK में शामिल होने को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। जयललिता सरकार में एमआर विजयभास्कर ने परिवहन मंत्री के रूप में काम किया था।
AIADMK के 4 विधायक पहले ही इस्तीफा दे कर TVK में शामिल हो गए है। छठे विधायक के रूप एमआर विजयभास्कर ने इस्तीफा दे दिया है। पांचवें विधायक सी. विजयभास्कर ने पहले ही इस्तीफा दिया था जो अभी तक किसी भी पार्टी का झण्डा नहीं थामा है। उम्मीद जतायी जा रही है कि सी. विजयभास्कर आज TVK में शामिल हो सकते हैं।
छठे विधायक के इस्तीफे के साथ ही तमिलनाडु में कुल 7 सीटें खाली हो गई हैं। इसमें सबसे चर्चित सीट त्रिची ईस्ट है, जिसे मुख्यमंत्री से जोसेफ विजय ने खाली किया। 234 सीटों वाली विधानसभा में टीवीके ने 108 सीटें जीतीं थीं। वहीं डीएमके ने 59 और एआईएडीएमके ने 47 सीटें जीतीं।


