39.5 C
Lucknow
Monday, June 29, 2026

बिजली विभाग की लापरवाही से रोज फुंकने की कगार पर ट्रांसफार्मर, नागरिक परेशान

Must read

फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के ग्रानगंज नवदिया इलाके में बिजली विभाग की कथित लापरवाही से स्थानीय लोग भारी परेशान हैं। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इलाके से जुड़े ट्रांसफार्मर में आए दिन कोई न कोई खराबी बनी रहती है, जिससे लगातार बिजली कटौती हो रही है। भीषण गर्मी के बीच लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रात होते ही ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने लगती है और कई बार उसमें आग भी लग जाती है। इसके बावजूद विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। ट्रांसफार्मर में बार-बार आग लगने से आसपास रहने वाले लोगों में हमेशा हादसे का डर बना रहता है।

मोहल्लेवासियों का आरोप है कि समस्या की जानकारी देने के लिए जब संबंधित जिम्मेदारों को फोन किया जाता है तो अक्सर फोन रिसीव नहीं किया जाता। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी में बिजली न होने से छोटे-छोटे बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराकर उसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए और बिजली आपूर्ति को सुचारु बनाया जाए। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों से शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की भी मांग की है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो लोगों ने प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article