45 C
Lucknow
Sunday, June 28, 2026

छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर जन अधिकार पार्टी ने संगठन विस्तार का भरा दम

Must read

– आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

उरई,जालौन। जन अधिकार पार्टी ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा के आवास पर आरक्षण के जनक छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती मनाई। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और जनसंपर्क अभियान तेज करने की रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं मंडल प्रभारी दयाराम मुखिया ने कहा कि पार्टी की विचारधारा सामाजिक न्याय और सभी वर्गों को समान भागीदारी दिलाने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि पार्टी संस्थापक बाबू सिंह और राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या के नेतृत्व में बहुजन महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार कर पार्टी की नीतियों से लोगों को जोड़ना होगा।

जिलाध्यक्ष जीशान कुरैशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंडल अध्यक्ष सुंदर सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव मजबूती से लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। बैठक का संचालन जिला महासचिव मोहन सिंह कुशवाहा ने किया।

इस दौरान जिला सलाहकार अनुरोध सिंह लौना, यूथ बिग्रेड जिलाध्यक्ष अमित सिंह मोनू, जिला कोषाध्यक्ष कृष्णपाल खितौली, डॉ. जगदीश बाबू, सरमन प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रभान सिंह कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सलोनिया, विशाल कुशवाहा, सुरेंद्र पाल, रामकुमार सोनी, रविकांत कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article