40.4 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट का उलाहना देने पर भतीजे ने साथियों के घर में घुसकर चाचा पर लाठी, डंडों, सरिया व तमंचे से हमला कर मारपीट

Must read

कंपिल: बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट का उलाहना देने पर भतीजे ने साथियों के घर में घुसकर चाचा पर लाठी, डंडों , सरिया व तमंचे से हमला कर मारपीट कर दी। जिससे दो सगे भाई घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर छः नामजद व छः अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

क्षेत्र के गांव रुदायन निवासी भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि वह गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। छः जून को बेटी शगुन का उनके भतीजे विजय विक्रम सिंह से किसी बात को लेकर बाद विवाद हो गया। विवाद में भतीजे ने बेटी के साथ गाली गलौज व मारपीट कर दी। दस जून को घर आने पर उन्होंने भतीजे से फोन पर बेटी के साथ मारपीट की जानकारी कर मारपीट का उलाहना दिया। इसी बात पर भतीजे विजय विक्रम सिंह ने गाली गलौज कर एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर लाठी डंडों सरिया व तमंचे से हमला कर दिया। जिससे भूपेंद्र विक्रम सिंह व उनके भाई अनिल विक्रम सिंह व पुत्री पायल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कायमगंज भेज दिया। पीड़ित की तहरीर पर छः नामजद आरोपित विजय विक्रम सिंग निवासी गांव रुदायन , छोटू , घंटोली, प्रवीन , प्रियांश निवासी गांव लोकी गड़ी थाना नारखी जनपद फिरोजाबाद , दीपक निवासी भटकुर्री थाना मोहम्मदाबाद व छः अज्ञात के खिलाफ दो सप्ताह बाद शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article