कंपिल: खेत से लौटते समय युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। शोर मचाने पर मारपीट कर दी। पीड़ित ने आरोपित के खिलाफ थाने पहुंच तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम लगभग छः बजे खेतों की तरफ शौच करने गई थी। वापस आते समय पड़ोस के गांव बिल्हा निवासी हरवीर उर्फ पप्पू युवती से छेड़छाड़ करने लगा। युवती के शोर मचाने व विरोध करने पर आरोपित ने मारपीट शुरू कर दी। चीखपुकार की आवाज सुनकर स्वजन खेतों की तरफ भाग पड़े। स्वजनों को आता देख आरोपित मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने देर रात थाने पहुंच आरोपित के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि ग्रामीणों के अनुसार पीड़िता के स्वजनों ने युवक के साथ मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपित युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई। चौबीस घंटे बीतने के बाद भी आरोपित थाने में बैठा हुआ है।
थाना प्रभारी नितिन कुमार ने बताया मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।


