41.8 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

अखिलेश ने कहा- हम नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को अनुपम- अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे

Must read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या (Ayodhya) के राम मंदिर में चंदा गबन के मामले में हुई आठ एफआईआर के बाद अब सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) अयोध्या को लेकर काफी एक्टिव नजर आ रहे है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव 2027 में सरकार बनाने का संकल्प लिया है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि “हम धर्मनिष्ठता और सत्यनिष्ठता के साथ ये संकल्प लेते हैं कि नई सरकार बनाकर ‘अयोध्या’ को एक ऐसी अनुपम-अनुकरणीय धार्मिक नगरी के रूप में विकसित करेंगे, जहां विश्व भर से आए श्रद्धालु सच्ची आध्यात्मिकता की अद्वितीय अनुभूति करेंगे.”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पोस्ट में यह भी लिखा है कि “प्रभु के आशीर्वाद के साथ, हम अयोध्या के सनातन मान को आस्था-श्रद्धा, अखंड विश्वास और सच्ची भावना के ‘सियाराम-धाम’ के रूप में पुनर्स्थापित और पल्लवित करेंगे। इससे अयोध्यावासियों के भी परंपरागत गौरवभान और अधिकारों को पुन: स्थापित करेंगे।”

आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का अयोध्या को संदर्भित करते हुए घोषणा उस वक्त पर की गई है, जब अयोध्या स्थित राम मंदिर कथित चंदा चोरी विवाद की वजह से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। फिलहाल, अखिलेश यादव की घोषणा को लेकर उत्तर प्रदेश के सियासी हलकों में चर्चाएं बढ़ गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article