45 C
Lucknow
Saturday, June 27, 2026

हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का 85 साल की उम्र में निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

Must read

अयोध्या: अयोध्या स्थित प्रसिद्ध पीठ श्रीहनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास (Mahant Sant Ramdas) का निधन हो गया। 85 साल की उम्र में रामदास ने अंतिम सांस ली, वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। संत रामदास सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के करीबी महंतों में से थे। उनके निधन से संत समाज में शोक की लहर है। 4 बजे नया घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच सीएम योगी ने उनके निधन पर दुख जताया है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम स्थित श्रीहनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास के देहावसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने अपने शोक संदेश में कहा कि संत रामदास का आध्यात्मिक जीवन और समाज के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। सीएम योगी ने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल श्रद्धालुओं एवं अनुयायियों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने एक्स पर पोस्ट करके महंत संत रामदास जी के निधन की सूचना दी। उन्होंने अस्पताल की फोटो साझा करके लिखा, हमारे पूज्य गुरुदेव भगवान श्री श्री 1008 श्री महंत संतराम दास जी महाराज पंचांग पट्टी उज्जैनिया हनुमानगढ़ी, अयोध्या जी का गोलोकवास अभी हो गया है, अभी सायं 3 बजे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। दाह संस्कार आज (शाम 4 बजे) नया घाट सरयू तट (कच्चा घाट) पर किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि महंत संत रामदास उच्च रक्तचाप और मधुमेह से पीड़ित थे। हाल ही में उन्हें मेदांता अस्पताल में एडमिट किया गया था। इलाज के बाद वह 3 दिन पहले ही अयोध्या लौटे थे। उनके निधन की खबर से संत समाज में शोक की लहर है। अयोध्या के संत समाज में महंत संतराम दास का विशेष सम्मान था। अयोध्या प्रवास के दौरान सीएम योगी समय-समय पर उनके आश्रम पहुंचकर उनका आशीर्वाद लेते रहे थे।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article