42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

ट्रक में केबिन बनाकर की जा रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने दो तस्करों को दबोचा, अंग्रेजी शराब की 663 पेटी बरामद

Must read

चंदौली: चंदौली पुलिस (Chandauli Police) और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पंजाब से बिहार तस्करी के लिए भेजी जा रही करीब 58 लाख रुपये मूल्य की 663 पेटी (5898.600 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (English liquor) बरामद की है। पुलिस ने शराब से लदे ट्रक को कब्जे में लेकर गुजरात के दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश देसाई और उमेश परमार के रूप में हुई है।

खबरों के मुताबिक, नवीन मंडी समिति गेट के सामने वाराणसी-बिहार राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक संख्या JH16K6822 को रोका गया। चालक और सहचालक ने ट्रक में लकड़ी का बुरादा लदा होने की जानकारी दी, लेकिन गहन तलाशी में ट्रक के अंदर विशेष रूप से बनाए गए लोहे के गुप्त केबिन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब को चारों ओर लकड़ी के बुरादे से ढक दिया गया था, ताकि उसकी गंध और आवाज बाहर न जा सके और चेकिंग के दौरान किसी को संदेह न हो।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हितेश देसाई (42 वर्ष) एवं उमेश परमार (26 वर्ष), निवासी अहमदाबाद (गुजरात) के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे पंजाब से शराब लाकर बिहार में ऊंचे दामों पर बेचने के लिए ले जा रहे थे। इसके बदले उन्हें प्रति चक्कर 50 हजार रुपये और बिक्री पर 2 प्रतिशत कमीशन मिलता था। इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच भी शुरू कर दी गई है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article