42 C
Lucknow
Friday, June 26, 2026

सर्जरी के दौरान डॉक्टर ने गलत नस काट दी, पूछने पर कहा- अरे यह तो ‘अल्लाह की मर्जी’

Must read

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में एक महिला ने एक निजी अस्पताल (Private hospital) में हुई कथित मेडिकल लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, यह मामला अभी स्वतंत्र रूप से प्रमाणित नहीं हुआ है और केवल सोशल मीडिया पर किए गए दावों के आधार पर सामने आया है। महिला का दावा है कि गॉल ब्लैडर की सर्जरी के दौरान डॉक्टर (doctor) से गलती हुई और कथित तौर पर एक गलत नस कट गई। इसके बाद स्थिति को लेकर जब सवाल पूछे गए तो डॉक्टर द्वारा कथित रूप से “यह अल्लाह की मर्जी है” जैसा जवाब देने का दावा भी किया गया है।

यह पूरा मामला तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर @MeghUpdates ने इस घटना से जुड़ी जानकारी साझा की। इसके बाद यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और लोगों के बीच बहस शुरू हो गई। लल्लूराम डॉट कॉम इस वायरल खबर की पुष्टि नहीं करता, यह खबर सोशल मीडिया दावों पर आधारित है।

हालांकि, यह मामला अभी तक स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हुआ है और यह जानकारी वायरल पोस्ट और पीड़िता के दावे पर आधारित है। वायरल दावे के अनुसार, गॉल ब्लैडर सर्जरी के दौरान कथित रूप से एक गलती हुई थी, जिसके बाद मरीज ने इलाज करने वाले डॉक्टर से सवाल किया। पीड़िता नूर सबा ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि उन्होंने सर्जरी के दौरान डॉक्टर डॉ. मोहम्मद नदीम से पूछा था कि अगर प्रक्रिया के दौरान उनकी मृत्यु हो जाती तो क्या होता।

इसके जवाब में, वायरल पोस्ट के अनुसार, डॉक्टर ने कहा कि यह “अल्लाह की मर्जी” होता। नूर सबा ने अपने बयान में यह भी कहा कि उन्होंने डॉक्टर से सीधे पूछा “अगर मैं मर जाती तो?” इस पर डॉक्टर द्वारा कथित तौर पर फिर से यही जवाब दिया गया कि “तो भी अल्लाह की मर्जी होती।”

दिल्ली के शाहदरा इलाके के करदम पुरी निवासी एक महिला ने गाजियाबाद के लोनी स्थित एक निजी नर्सिंग होम में हुए ऑपरेशन के बाद गंभीर मेडिकल लापरवाही का आरोप लगाया है। मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद चर्चा में है। जानकारी के अनुसार, नूर सबा नाम की महिला का 17 फरवरी 2026 को अल्वी नर्सिंग होम में गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) निकालने का ऑपरेशन हुआ था। परिवार के अनुसार, ऑपरेशन के लगभग 15 से 20 दिन बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी और उन्हें पीलिया (जॉन्डिस) के लक्षण दिखाई देने लगे।

इसके बाद वह दोबारा उसी नर्सिंग होम में इलाज के लिए पहुंचीं, जहां जांच के बाद उन्हें पीलिया बताया गया और कुछ दिनों के लिए भर्ती किया गया। हालांकि परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर उनकी बीमारी का स्पष्ट कारण नहीं बता सके और इलाज से स्थिति में सुधार नहीं हुआ। बाद में महिला ने दूसरे अस्पताल में सलाह ली, जहां कथित तौर पर उनकी हालत को सर्जरी से जुड़ी जटिलता से जोड़ा गया और आगे इलाज की जरूरत बताई गई। परिवार का दावा है कि ऑपरेशन के दौरान अंदरूनी नस को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई गई। मामले को लेकर यह भी आरोप सामने आए हैं कि जब मरीज ने अस्पताल से सवाल किया, तो डॉक्टर की ओर से विवादित प्रतिक्रिया दी गई, जिससे विवाद और बढ़ गया।

शाहदरा (दिल्ली) के करदम पुरी निवासी नूर सबा के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को नर्सिंग होम में उनका गॉल ब्लैडर (पित्त की थैली) का ऑपरेशन किया गया था। इसके कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें पीलिया जैसी समस्या हो गई। महिला का आरोप है कि बाद में डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि पिछली सर्जरी के दौरान एक नस कट गई थी, जिससे यह जटिलता उत्पन्न हुई। इसके बाद कथित रूप से एक सुधारात्मक ऑपरेशन किया गया, जिसके बाद उनकी हालत में सुधार हुआ।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article